Newswahni

जमुई के पैक्सों के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह से शाम बजे तक होगा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष गठित…




जमुई के 45 पैक्सों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार के तत्वावधान में होने वाले इस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवीन ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले के 10 प्रखंडों में स्थित इन 45 पैक्सों की प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। यह चुनाव मतपत्रों के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी-सह-स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल दंडाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्हें निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

मतदान के दौरान आम मतदाताओं से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष संख्या 06345 224799 है। यह नियंत्रण कक्ष मतदान के दिन सुबह 6 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल,अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता रविकांत सिंहा, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, डीसीएलआर सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद सहित पीठासीन पदाधिकारी स्टैटिक पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल दंडाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top