Newswahni

जमीन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी आरोपी गिरफ्तार जमीन के एवज में लाख को लेकर चल रहा था विवाद कई किश्तों…




पटना के जक्कनपुर इलाके के बंगाली टोला से रंजन गुप्ता नाम का शख्स पकड़ा गया है। जिस पर जमीन दिलाने के नाम पर तकरीबन 44 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। बार-बार सोहानी कुमारी नाम की महिला के अपने रुपए मांग रही थी। लेकिन रंजन गुप्ता नहीं लौट रहा था। पीड़ित महिला गयाजी के टेकारी की रहने वाली है। जमीन के एवज में दिए गए रुपए को लेकर विवाद महिला का कहना है कि रंजन गुप्ता से जमीन 1571 वर्ग फीट को लेकर बातचीत हुई थी। उसने प्लॉट सब दिखाया। बयाना के तौर पर पहली किस्त में 21 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से रंजन गुप्ता को भी दी। दूसरी किस्त में 5 लाख तीसरी किस्त में 9 लाख और चौथी किस्त में 10 लाख रुपए ले लिया। इस प्लॉट के लिए कल 45 लाख रुपए जमा कर दी। पहली बार में जी प्लॉट को दिखाया था, उस प्लॉट को दूसरे से बेच दिया। महिला की ओर से जब दबाव बनाए जाने लगा तो रंजन गुप्ता ने दूसरा प्लॉट दिखाया। इसके आवाज में भी अलग से 10 लाख रुपए ले लिए। इस तरीके से कुल 55 लख रुपए ले लिए। लेकिन कोई प्लॉट नहीं दिया। महिला दबाव देने लगी तो 14 जून 2023 को इसमें से 11 लाख रुपए लौटा दिए। शेष बचे 44 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। क्या कहती है पुलिस जक्कनपुर थाना के एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि रंजन गुप्ता को अरेस्ट करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top