Newswahni

जनप्रतिनिधियों को ऑफिस न बुलाकर क्षेत्र में जाएं अधिकारी गर्मी में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बैठक मेयर ने बुडको की…




गयाजी नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को गर्मी से पहले पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई। मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बुडको की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई और सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पार्षद अशोक कुमार, प्रतिनिधि ओम यादव, बुडको के कार्यपालक अभियंता, जल पर्षद के पदाधिकारी तथा नगर निगम के जेई-एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर गणेश पासवान ने बुडको के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब पार्षद जल संकट से संबंधित शिकायतें लेकर बुडको अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें कार्यालय बुलाया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित है। मेयर ने जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर संबंधित क्षेत्र में जाकर किया जाना चाहिए। बैठक में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत उठाई बैठक में वार्ड संख्या-4 में पेयजल पाइपलाइन में 30 से अधिक लीकेज की शिकायत भी उठाई गई। इस पर बुडको के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी लीकेज को जल्द ठीक कर पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बुडको द्वारा कई स्थानों पर पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य अब भी अधूरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बुडको के सभी कार्य पूरी तरह संचालित और व्यवस्थित नहीं हो जाते, तब तक नगर निगम इसे हैंडओवर नहीं लेगा। ‘लापरवाही की वजह से वार्ड संख्या 4 में धरना प्रदर्शन की स्थिति’ श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि बुडको की लापरवाही के कारण ही हाल के दिनों में वार्ड संख्या-4 में धरना-प्रदर्शन की स्थिति बनी थी। उन्होंने मांग की कि आश्वासन के बावजूद कई कार्य अब तक अधूरे हैं, इसलिए सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। मेयर ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों से गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां स्वयं जाकर निरीक्षण करें और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि बुडको के अधिकारियों के साथ जल्द ही एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। सभी वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की बैठक में शहर के सभी वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मेयर ने निगम के जेई और एई को निर्देश दिया कि टूटे हुए नालों और क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तैयार कर उनका प्राक्कलन बनाया जाए, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। इसके साथ ही शहर के नालों की सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कुल 338 नालों की सूची तैयार की गई है। बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने शहर के प्रमुख स्थानों, विशेषकर बस स्टैंड समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जिन क्षेत्रों में अंधेरा रहता है, वहां समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top