Newswahni

घर से लाख कैश लाख ज्वेलरी की चोरी जहानाबाद से इलाज के लिए पटना गए थे मकान मालिक पुलिस पर सवाल…




जहानाबाद शहर के पच महला मोहल्ला में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। पीड़ित गृहस्वामी राजेंद्र प्रसाद इलाज के लिए पटना गए हुए थे, तभी यह घटना हुई। राजेंद्र प्रसाद को पड़ोसियों ने घर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत जहानाबाद लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा और गोदरेज की अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। 2.50 लाख कैश और 5 लाख के ज्वेलरी चोरी जांच में पता चला कि अलमारी से 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। गृहस्वामी राजेंद्र प्रसाद ने तत्काल स्थानीय नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। मोहल्ले के लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, खासकर बंद घरों को चोर गिरोह निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं कर सकी है। संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लगातार हो रही चोरियों से शहरवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top