Newswahni

गोपालगंज में बसंत पंचमी को लेकर की बैठक शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए सख्त निर्देश डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध…




गोपालगंज में आगामी बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक संयुक्त जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले भर में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भ्रामक खबरों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर साइबर सेल की पैनी नजर रहेगी। मूर्तियों के विसर्जन के लिए रूट पहले से निर्धारित रहेंगे और जुलूस में शामिल लोगों की संख्या पर भी प्रशासन की निगरानी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top