Newswahni

गोपालगंज में नवविवाहिता की मौत जहर खाने से गई जान मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया पति विदेश में…




गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में जहर खाने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गंगवा गांव निवासी शहीद आलम की 30 वर्षीय पत्नी नईमा खातून के रूप में हुई है। इस घटना के बाद नईमा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भसुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था
जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना क्षेत्र के शाहपुर विशुनपुरा गांव निवासी मुबारक मियां ने अपनी बेटी नईमा खातून की शादी दो साल पहले गंगवा गांव निवासी शहीद आलम से की थी। शादी के बाद शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से नईमा का अपनी जेठानी और भसुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। नईमा के पति विदेश में रहते हैं। सोमवार को ही ससुराल लौटी थी
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले नईमा खातून अपने मायके गई थी और सोमवार को ही ससुराल लौटी थी। घर पहुंचने पर आरोप है कि उसकी जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। नईमा ने फोन पर अपनी मां नजमुन खातून को इस घटना की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। जेठानी के बेटे ने कहा- तबीयत खराब है
नईमा की जेठानी के बेटे ने उसके मायके वालों को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। सूचना पाकर जब नईमा की मां और तीन मामी मौके पर पहुंचीं, तब तक ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गंगवा गांव में एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वह थानाध्यक्ष सिधवलिया के साथ पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मृतका के शव की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top