Newswahni

गया में पुलिस ने होली पर निकाला फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से किया गश्त…




होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोंच पुलिस ने बुधवार शाम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह मार्च डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाना था। अभियान में एसआई सोहराब अली, सरोज कुमार, संजय कुमार, सुरेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने कोंच प्रखंड के उसास देवरा बाजार, शाहगंज, सिंघड़ा कोंच बाजार और ददरेजी बाजार जैसे प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top