Newswahni

गया निगम ने दुकानें एक गेस्ट हाउस को सील किया नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई बकाया किराया वसूली के लिए लिया एक्शन…




गया नगर निगम ने बकाया किराया वसूली के लिए कार्रवाई की है। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 23 दुकानें और एक गेस्ट हाउस सील कर दिए गए। यह कार्रवाई उन दुकानदारों और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने सालों से नगर निगम की संपत्तियों का किराया नहीं चुकाया था। निगम अधिकारियों के अनुसार, केदारनाथ मार्केट स्थित पूजा गेस्ट हाउस और वहां की दुकानों पर निगम का भारी किराया बकाया था। संबंधित संचालकों को कई बार नोटिस जारी किए गए और भुगतान के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। 23 दुकानों पर निगम का ताला लगाया नगर निगम की टीम ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एपी कॉलोनी में दो, गांधी मैदान में एक, दिग्घी पश्चिम में दो, दिग्घी पूर्वी में दो, केदारनाथ मार्केट में सात, कठोत्तर तालाब क्षेत्र में दो, बॉटम नाला इलाके में तीन और पंचायती अखाड़ा क्षेत्र में चार दुकानें सील की गईं। कुल मिलाकर 23 दुकानों पर निगम का ताला लगा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। किराया न मिलने से निगम को राजस्व का नुकसान नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की आय शहर के विकास से जुड़ी है। किराया न मिलने से निगम को राजस्व का नुकसान होता है, जिसका सीधा असर जनसुविधाओं पर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकायादारों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझा जाएगा। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य दुकानदारों और निगम की संपत्तियों का उपयोग कर रहे लोगों में हड़कंप है। नगर निगम को उम्मीद है कि इस सख्त कदम से बकाया किराया वसूली में तेजी आएगी और लोग समय पर किराया जमा करने के लिए प्रेरित होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top