Newswahni

गयाजी में होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजे सेट मशीन और साउंड बॉक्स बरामद एसपी के निर्देश पर सघन जांच अभियान…




गयाजी में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 172 डीजे सेट जब्त किए हैं। इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कुल 172 डीजे सेट, 34 मशीन और 31 साउंड बॉक्स जब्त किए गए हैं। यह अभियान बिना अनुमति तेज ध्वनि में डीजे बजाने, सार्वजनिक शांति भंग करने और संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया है। त्योहार के दौरान अक्सर ध्वनि प्रदूषण और आपसी तनाव की शिकायतें सामने आती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी आयोजनों के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य है। निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से होली को आपसी सौहार्द, भाईचारे और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया गया है। त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी। यह अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top