Newswahni

गयाजी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान नियम तोड़ने वालों पर लगा जुर्माना बाइक ड्राइवर को रोका कहा हेलमेट पहनें…




गयाजी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एस.डाइव अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने शहर से लेकर प्रमुख मार्गों तक बड़े स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी साफ दिखी। आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े गाड़ी को रोक कर कागजात की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाना मकसद अभियान का मकसद साफ था कि सड़क पर अनुशासन कायम रहे। नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाया जा सके। साथ ही अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह अभियान जरूरी है। गाड़ी जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को रोका गया। चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की जांच हुई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और बीमा कागजात देखे गए। जिन गाड़ी में अनियमितता पाई गई, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कई जगहों पर जुर्माना भी वसूला गया। संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की भी जांच पुलिस की टीमों ने संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच की गई। एसएसपी का कहना है कि गाड़ी जांच सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना भी है। सड़क पर नियमों का पालन हो, यही सबसे बड़ी जरूरत है। पुलिस ने साफ किया है कि एस.डाइव अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं है। नियमित अंतराल पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। कागजात पूरे रखें। नियमों का पालन करेंगे तो सड़क भी सुरक्षित रहेगी और सफर भी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top