![]()
गयाजी में बुधवार को रिसॉर्ट पर पथराव और गोलीबारी की वारदात हुई। इस मामले में पीड़ित शंकर सिंह ने आज अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केस दर्ज किए जाने के बावजूद आरोपी पक्ष के लोग गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें जान माल के साथ अनहोनी होने की आशंका है। भू-माफिया और ब्रोकर अपराधी नेचर के लोग हैं। वे कभी भी अनहोनी की घटना को अंजाम दे सकते हैं। अपनी जमीन से क्यों देंगे रास्ता पीड़ित शंकर सिंह ने कहा कि मेरी खुद की पैतृक जमीन पर अपना रिसोर्ट और होटल है। जहां पर मेरी जमीन खत्म होती है, उसके पीछे से लोग रास्ता की डिमांड कर हैं, जबकि उन लोगों को तीन तरफ से रास्ता पहले से ही है। बावजूद इसके भू माफिया रास्ता मांग रहे हैं। ताकि उनकी जमीन महंगी बिक सके है। पीड़ित ने कहा कि भला कोई अपनी जमीन से रास्ता क्यों देगा। रास्ता यदि उनके पास नहीं होता, तो बात समझ में आती है। लेकिन, जब उनके पास तीन ओर से रास्ता है फिर हमारी जमीन से रास्ता क्यों मांग रहे हैं। शंकर सिंह ने कहा यह हम होने नहीं देंगे। इसी बात को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में क्रिमनल बैक ग्राउंड के लोग पहुंचे और रिसॉर्ट व होटल पर न केवल रोड़ेबाजी की, बल्कि गोलीबारी भी की। इस दौरान मेरी पत्नी घर पर एक छोटी बच्ची के साथ थी। पीड़ित ने कहा कि हमारे बाप दादा की जमीन है। हम उसे दान में देने के लिए नहीं बैठे हैं। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की कि केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। यह भी अचरज की बात है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अपराधी को पकड़े और मेरे पूरे परिवार की जान माल की सुरक्षा की गारंटी दें।
Source link