Newswahni

गयाजी में रंगदारी के लिए पत्थरबाजी मगध कॉलोनी में भीड़ ने घर पर की पत्थरबाजी पीड़ित बोला जबरन घर में घुसने की कोशिश…




गयाजी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी में रंगदारी को लेकर पत्थरबाजी हुई है। करीब 30 से 40 लोगों की भीड़ ने एक घर को निशाना बनाकर जमकर पत्थरबाजी की। आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। इन्होंने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग भी की और जबरन घर में घुसने की कोशिश की। मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना की सूचना है। पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया। यदि रंगदारी मुहल्ले वालों से मांगी जा रही है तो उन्हें तहरीर देनी चाहिए। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मगध कॉलोनी रोड नंबर-17, पानी टंकी के पास रहने वाले मंजीत कुमार इस मामले को लेकर मगध मेडिकल थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं। मनजीत के मुताबिक वह निजी काम से बाहर गए हुए थे। 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे अचानक दर्जनों लोग उनके घर के सामने जमा हो गए। शोर-शराबा शुरू हुआ। इसके बाद पत्थर चलने लगे। बड़े-बड़े पत्थर घर व परिवार के सदस्यों की ओर फेंके गए। पत्नी के सिर के बगल से निकला पत्थर पीड़ित ने बताया कि दो से तीन बार पत्थर उनकी पत्नी के सिर की ओर सीधे फेंके गए। पत्थर महज 1 से 2 सेंटीमीटर की दूरी से निकल गए। पत्नी की जान खतरे में थी। परिवार के सभी लोग किसी तरह घर के अंदर दुबककर जान बचाने में सफल रहे। आरोप है कि हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश की। गेट के ऊपर लगी लाइट टूट गई। संपत्ति को नुकसान हुआ। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि पिस्तौल निकाल कर गोली मार देंगे। इस धमकी से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। कई पड़ोसियों ने पूरी घटना देखी और धमकी भी सुनी है। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल किया। लेकिन पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका जताई पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसमें पत्थरबाजी और घर में घुसने की कोशिश साफ दिख रही है। वीडियो पुलिस को सौंपने की बात कही गई है।मनजीत ने आरोपियों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने बताया कि उदित यादव, अमन यादव, सुभाष यादव, साहिल यादव और वारिस यादव शामिल हैं। इसके अलावा 25 से 35 अज्ञात लोगों के शामिल थे। पीड़ित ने आरोपियों पर पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका जताई है। पीड़ित ने FIR दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, वीडियो जब्त करने, गवाहों के बयान दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। मामले ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top