Newswahni

गयाजी में बाइक सवार कारोबारी की मौत गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम परिजनों ने पूर्व बिजनेस पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप…




गयाजी में आज एक बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई। परिजनों ने पूर्व बिजनेट पार्टनर पर मर्डर का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मृतक की पहचान बैकतपुर गांव निवासी और गोला कारोबारी चुनचुन सिंह के रूप में हुई है। मामला वजीरगंज प्रखंड के बाईपास मार्ग पर अढ़वां के पास का है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गया-नवादा-नालंदा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे से यातायात पूरी तरह ठप है। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। परिजन शव उठाने से इनकार कर रहे हैं। सड़क पर गाड़ी की लंबी कतार लग गई है और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चुनचुन सिंह आज शाम अपने गांव बैकतपुर से बाइक पर सवार होकर वजीरगंज की ओर आ रहे थे। बाइक पर अनाज के दो बोरे और एक दूध का केन भी रखा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग के किनारे उन्हें और उनकी बाइक को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हालत में देखा गया। पास जाकर पहचान की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूर्व कारोबारी पार्टनर पर हत्या का आरोप घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि यह महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। परिजन संदेह की सुई मृतक के एक पूर्व कारोबारी पार्टनर की ओर उठा रहे हैं। हालांकि उस व्यक्ति का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे सड़क जाम नहीं हटाएंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का भी कहना है कि परिस्थितियां सामान्य दुर्घटना की बजाय संदिग्ध लग रही हैं। इसी वजह से इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वजीरगंज थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर जांच होगी और परिजनों की आशंकाओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है। अधिकारियों की मौजूदगी और जांच के आश्वासन के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top