Newswahni

गयाजी में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का भव्य शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले फल्गु नदी के दोनों किनारे मरीन ड्राइव बनेगा…




भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2026 का शानदार आगाज हुआ। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बौद्ध धर्मगुरुओं ने बौद्ध परंपरा के अनुसार सूतपाठ किया। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम हर बार महोत्सव में भगवान के बुद्ध के उपदेशों पर चलने की बात करते हैं, लेकिन मुझे दुख होता है कि हकीकत में ऐसा लोग नहीं करते हैं। यह गलत है। बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण नहीं किया गया तो तीसरा विश्वयुद्ध तय है। इससे बचना है तो पूरी दुनिया को भगवान बुद्ध के उपदेशों पर चलना होगा। बुद्ध के उपदेशों से सीख लेनी चाहिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वर्तमान समय में हमें भगवान बुद्ध के उपदेशों से सीख लेनी चाहिए। अभी स्थिति ऐसी है कि लगता है कि विश्व युद्ध हो जाएगा और पृथ्वी खत्म हो जाएगी। ऐसे में भगवान बुद्ध के संदेशों को अपना ही विश्व शांति लाई जा सकती है। ज़रूरत है प्रकृति के साथ पारिवारिक संबंध बनाये रखने की। जिस तरह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, सांस लेने में लोगों को दिक्कत हो रही है। अगर प्रकृति के साथ हम लोग अपनापन का संबंध नहीं रखेंगे, तो पूरा विश्व खतरे में पड़ जाएगा। ऐसे में भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाकर ही पृथ्वी की रक्षा की जा सकती है और पूरे विश्व में शांति का माहौल बनेगा उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से इस बौद्ध महोत्सव की शुरुआत की गई थी। आज यह बौद्ध महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गयाजी के फल्गु में सोन का पानी लाने के लिए मैं प्रयासरत हूं। हमें गयाजी जनता ने प्यार दिया है तो हम यह भी सपना पूरा करेंगे। इसी नहीं फल्गु नदी के दोनों किनारे मरीन ड्राइव भी बनेगा। इस मौके पर विधायक मनोरमा देवी, रोमित कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल यादव बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष ललिता कुमारी, बीटीएमसी सदस्य अरविंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top