Newswahni

गणतंत्र दिवस पर सदाकत आश्रम पटना में ध्वजारोहण राजेश राम बोले कांग्रेस में संघर्ष का समय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनेगी तेजस्वी यादव को बधाई…




आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तिरंगा फहराकर बिहार सहित देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। राजेश राम ने कहा कि, ‘हम लोकतांत्रिक पार्टी हैं और हमारी परंपरा रही है कि कोई भी नया पद ग्रहण करता है तो हम उसे बधाई देते हैं।’ बिहार कांग्रेस बनाएगी कोआर्डिनेशन कमेटी राजेश राम ने यह भी बताया कि ‘नए साल में कांग्रेस पार्टी में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। दिल्ली में इसे लेकर कई सारी बातों पर चर्चा हुई। सबसे पहले यह की बिहार में कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी। इसके लिए अनुशंसा हो गई है।’ उन्होंने बताया कि इसमें सभी लेवल के वरीय लीडर्स होंगे, जिसमें विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, आदि शामिल रहेंगे। एक प्रोटोकॉल के अनुसार, कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी। इनसे कई बातों पर सलाह ली जाएगी। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ताओं के लिए चलाएगी टैलेंट हंट प्रोग्राम राजेश राम ने आगे कहा कि हम फिर से संगठन सृजन का शुभारंभ करेंगे। आने वाले समय में प्रखंड से जिला स्तर तक यह अभियान चलेगा और जो जिला कमजोर है, उसका चयन किया जाएगा। AICC के नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि, कांग्रेस पार्टी 2026 के लिए नई सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। AICC के द्वारा टैलेंट हंट के माध्यम से विभिन्न जिलों में ऑनलाइन माध्यम से टैलेंटेड प्रवक्ताओं की खोज की जाएगी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत उनकी इंटरव्यू होगी और चयनित होने के बाद संगठन सृजन अभियान में उन्हें शामिल किया जाएगा। कल दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मनरेगा को लेकर कार्यक्रम है। कांग्रेस पार्टी में संघर्ष का समय चल रहा- राजेश राम कांग्रेस नेता शकील अहमद द्वारा राहुल गांधी को डरपोक पॉलिटिशियन कहने पर राजेश राम ने कहा कि, ‘जो व्यक्ति खुद संचार मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, गृह राज्य मंत्री रहा हो, जिसे सत्ता में रहने की आदत हो वह अभी जान रहा है कि कांग्रेस पार्टी में संघर्ष का समय चल रहा है। जब हम संघर्ष करेंगे, तभी सत्ता पाएंगे।’ राजेश राम ने आगे कहा कि, ‘संघर्ष करने वाले आज यहां है और जिन्हें संघर्ष से कुछ नहीं मिला है, वो लोग इस तरह की बातें करते हैं। ऐसे लोगों को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। वह विपक्ष में रहते हुए आखिर कितनी बार मोदी और अमित शाह से सवाल किए हैं? मगर राहुल गांधी देश के ऐसे नेता है, जो किसी से भी आंख में आंख डालकर बात करते हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top