![]()
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के 12 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन झांकियों के जरिए सरकार की विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सभी झांकियां आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी और समारोह को भव्य रूप देंगी। किन-किन विभागों की झांकियां होंगी शामिल, तैयारियों की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था झांकियों की तैयारी तेज़ गति से चल रही है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति 24×7 निगरानी कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. खुद पूरे कार्यक्रम की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। हर विभाग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। गांधी मैदान में पंडाल निर्माण और झांकी की संरचना गांधी मैदान में झांकियों के लिए अलग से पंडाल बनाया जा रहा है। प्रशासन ने तय किया है कि किसी भी झांकी की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी। झांकियों का डिजाइन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और पूर्वाभ्यास गांधी मैदान में एंट्री से पहले सभी झांकियों की एंटी-सबोटाज जांच होगी। सभी झांकियों का पूर्वाभ्यास आज फाइनल कराया जाएगा। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर निगरानी रखेगा। कलाकारों को लेकर सख्त निर्देश झांकी में शामिल किसी भी कलाकार की उम्र 15 साल से कम नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के साथ-साथ बिहार के विकास की कहानी भी दिखेगी। झांकियों के जरिए जनता को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की सीधी जानकारी मिलेगी।
Source link