Newswahni

खगड़िया मानसी जलजमाव का मुद्दा विधानसभा में गूंजा विधायक बबलू मंडल ने की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की मांग लोगों को मिलेगी राहत…




खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को विधानसभा के शून्यकाल के दौरान खगड़िया शहर और मानसी क्षेत्र में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल खगड़िया और मानसी नगर पंचायत में हर वर्ष मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जल निकासी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने सदन को बताया कि जलजमाव के कारण आम नागरिकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता है, जिससे मरीजों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को स्वीकृति देने की मांग शून्यकाल के दौरान विधायक बबलू कुमार मंडल ने सरकार से मांग की कि शहर और मानसी क्षेत्र के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दी जाए और कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना के लागू होने से जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। 27 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र विधायक ने यह भी कहा कि वे लगातार क्षेत्र की जनसमस्याओं को सदन में उठाते रहे हैं। उन्होंने फुटकर विक्रेताओं की समस्या और मानसी में कॉलेज स्थापना जैसे मुद्दों को भी विधानसभा के पटल पर रखा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान वे क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य गंभीर समस्याओं को भी सदन में उठाएंगे। बबलू कुमार मंडल ने दोहराया कि वे शहर और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को हर हाल में पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top