Newswahni

खगड़िया के शिक्षक ने अपनी कमाई से बनाया बाल मंच वर्ग फीट का मंच बच्चों को करेंगे समर्पित उद्घाटन के लिए डिप्टी को…




खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित थेभाय गांव के शिक्षक डॉ. प्रदुमन कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की है। उन्होंने मध्य विद्यालय थेभाय परिसर में अपनी निजी कमाई से लगभग 350 वर्ग फीट का छतदार ‘बाल मंच’ बनवाया है। यह मंच जल्द ही विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया जाएगा। डॉ. प्रदुमन कुमार ने रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बाल मंच के उद्घाटन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच के उद्देश्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। रचनात्मक गतिविधियों के लिए कोई स्थायी मंच नहीं
डॉ. प्रदुमन कुमार जब मध्य विद्यालय थेभाय में कार्यरत थे, तब उन्होंने महसूस किया कि बच्चों के प्रार्थना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता-पाठ और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए विद्यालय में कोई स्थायी मंच नहीं था। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने स्तर पर इस मंच के निर्माण का निर्णय लिया। यह मंच बिना किसी सरकारी सहायता के, डॉ. प्रदुमन कुमार की निजी आय से निर्मित किया गया है। लगभग 350 वर्ग फीट में फैले इस छतदार मंच पर बच्चे विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इससे उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय के बच्चों में काफी उत्साह
वर्तमान में डॉ. प्रदुमन कुमार प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला नयागांव में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस प्रयास से विद्यालय के बच्चों में काफी उत्साह है। स्थानीय लोगों, शिक्षक समुदाय और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम बताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top