Newswahni

क्या है मिनट में मौत वाले इंजेक्शन का सच हादसा आत्महत्या या साजिश साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ बनी मिस्ट्री…



Sadhvi Prem Baisa Death: राजस्थान की युवा कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा के पोस्टमार्टम के बाद आज (30 जनवरी) पैतृक गांव परेऊ में उन्हें समाधि दे दी गई। इस बीच उनकी मौत की गुत्थी अब भी सुलझी नहीं है। 25 साल की साध्वी प्रेम बाईसा, जिन्हें उनकी कथावाचन और आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए जाना जाता था, उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई उनकी मौत एक इंजेक्शन की वजह से हुई या इसके पीछे कोई और गहरा राज छिपा है?

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में पुलिस जांच जारी है, लेकिन रहस्य की परतें और गहरी होती जा रही हैं। साध्वी प्रेम बाईसा का जीवन विवादास्पद रहा है। वे राजस्थान के एक प्रमुख आध्यात्मिक संगठन से जुड़ी हुई थीं और युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय थीं। उनकी कथाएं रामायण और महाभारत की शिक्षाओं पर आधारित होती थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं।

6 महीने पुरानी वो वायरल वीडियो…

करीब छह महीने पहले एक वीडियो ने उनके जीवन में तूफान ला दिया। वह वीडियो, जिसमें वे कथित तौर पर अपने पिता से गले लगती नजर आ रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साध्वी और उनके पिता का यह वीडियो लोगों को आपत्तिजनक लगा था। इसके बाद साध्वी ने सफाई देते हुए कहा था कि किसी ने उनके इस वीडियो को एडिट करके शेयर किया है। उन्हें सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साध्वी ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे “अग्नि परीक्षा” देने को तैयार हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया।

साध्वी को लगाया गया इंजेक्शन और फिर…

घटना के दिन की बात करें तो साध्वी को पिछले दो दिनों से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। उन्होंने आश्रम में ही एक स्थानीय कंपाउंडर को बुलवाया, जिसने उन्हें डेक्सोना नामक इंजेक्शन लगाया। डेक्सोना एक सामान्य स्टेरॉयड इंजेक्शन है, जो एलर्जी और सूजन के इलाज में इस्तेमाल होता है। बताया गया कि इंजेक्शन लगते ही साध्वी के हाथ-पांव ढीले पड़ गए, सांसें उखड़ने लगीं और महज पांच मिनट में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पिता वीरमनाथ उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। सवाल यह है कि क्या इंजेक्शन में कोई गड़बड़ी थी? या मौत की वजह कुछ और थी?

पिता ने करवाया था मौत के बाद वो पोस्ट 

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के करीब तीन-चार घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट आया, जिसमें ‘न्याय’ की मांग की गई थी। साथ ही एक सुसाइड नोट जैसा संदेश भी सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा का जिक्र किया था। मौत के बाद इस पोस्ट ने सबको हैरान किया। बाद में पिता ने सफाई देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पोस्ट उन्होंने स्टाफ से करवाया था। 

पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। फिलहाल कंपाउंडर को हिरासत में लिया गया है, उसके मेडिकल उपकरण जब्त कर लिए गए हैं और आश्रम को सील कर दिया गया है। अब मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि मौत इंजेक्शन से हुई या किसी अन्य कारण से, रिपोर्ट से ही पता चलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top