Newswahni

कोंच पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा चोरी और शराबबंदी उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई




गयाजी के कोंच थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुदेह कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कांड संख्या 22/26 के तहत चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई की। एएसआई विभा कुमारी ने पुलिस बल के साथ नेहोरा गांव में छापेमारी कर शिवानी चौहान पत्नी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में कांड संख्या 23/26 के तहत धरहारा निवासी भीम चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से दो लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों की कोविड जांच कराई गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोंच थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top