Newswahni

कैमूर में पोखरा में बच्चा डूबा मौत दोस्तों के साथ खेलने गया था नहाते समय पैर फिसलने से एक्सीडेंट…




कैमूर के भभुआ प्रखंड स्थित नरोत्तापुर गांव के एक पोखरा में गुरुवार दोपहर एक 14 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ पोखरा किनारे खेलने गया था। मृतक की पहचान राजेश बिंद के बेटा अजीत कुमार के रूप में हुई है। पिता राजेश बिंद ने बताया कि अजीत दोपहर करीब 2 बजे दोस्तों के साथ पोखरा पर था। नहाते समय वह गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद अजीत के शव को बाहर निकाला आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजीत के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव को सदर अस्पताल ले गई, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गहराई अधिक होने के कारण पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी ग्रामीणों ने बताया कि इस पोखरा में गहराई अधिक होने के कारण पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय स्तर पर जलाशयों के आसपास सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरा पर रेलिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी है और बताया कि जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top