Newswahni

कैमूर में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त स्टॉक कंज्यूमर दिन पर कर सकेंगे बुकिंग हेल्पलाइन नंबर जारी…




कैमूर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पेट्रोलियम एजेंसियों के अनुसार, उपभोक्ता अब अपनी पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगले सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग द्वारा पूरी वितरण प्रणाली की पारदर्शी तरीके से निगरानी की जा रही है, ताकि कृत्रिम किल्लत की स्थिति पैदा न हो। जिला प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गैस वितरण में अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली या कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक इन नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय (कैमूर) का नंबर 06189-222080 है। भभुआ अनुमंडल के लिए 06189-223221 और मोहनिया अनुमंडल के लिए 06187-295281 या 9142852757 पर संपर्क किया जा सकता है। त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई एजेंसी निर्धारित नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उस पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top