Newswahni

किशनगंज में महिला बच्चों के साथ लापता पति ने सदर थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट…




किशनगंज में सदर थाना क्षेत्र के गाछपारा पंचायत के लोहाडांगा गांव से एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ लापता हो गई है। इस संबंध में लापता महिला के पति मोहम्मद सलामत ने सदर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी रविवार को दर्ज की गई। मोहम्मद सलामत के अनुसार, उनकी पत्नी 11 जनवरी को घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी 2 बेटियों को मदरसा छोड़ने जा रही है। वह अपने साथ मदरसा में पढ़ने वाली दोनों पुत्रियों के अलावा अन्य दो बच्चों को भी लेकर निकली थी। लापता बच्चों की उम्र 3, 8, 11 और 5 साल बताई गई है। महिला और 3 बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई देर शाम तक महिला और बच्चे घर वापस नहीं लौटे। पीड़ित पति मोहम्मद सलामत ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी और प्राथमिकी दर्ज करवाई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि महिला और तीन बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लापता महिला और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इधर, परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top