Newswahni

किशनगंज में तेंदुए का हमला बागान में काम कर रहे युवक घायल रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम…




किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की पथरिया पंचायत के फतीगाच्छ वार्ड संख्या 13 में बुधवार को एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक मोहम्मद एजाजुल अनानास के बागान में काम कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद एजाजुल रोजाना की तरह अनानास के बागान में काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आसपास काम कर रहे अन्य लोग हमले से घबरा गए, लेकिन उनके शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। एजाजुल के शरीर पर हमले के गहरे घाव हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, एजाजुल की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। ठाकुरगंज से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने सहित अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top