Newswahni

कार्रवाई कार चालक से मारपीट व तोड़फोड़ में अज्ञात पर प्राथमिकी



मुजफ्फरपुर| नगर थाना क्षेत्र में कार चालक के साथ मारपीट, पैसे छीनने और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट निवासी संजय कुमार के आवेदन पर नगर थाने में 25 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 मार्च की शाम करीब 7 बजे शहनवाज रोड गली के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया था। साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फोन कर 20-25 अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से कार पर हमला कर दिया। उनकी जेब से लगभग 1700 रुपए भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top