Newswahni

कलेजा चीर देने वाला मंजर एक ही चिता पर मां और बेटे का अंतिम संस्कार पाली में एक साथ उठीं परिवार के लोगों…



Pali Road Accident: पाली जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर भावनगर गांव (गुड़ा एंदला) में शोक का माहौल है। एक ही घर से गलियों से एक साथ अर्थियां निकलने लगीं तो लोग अपने आंसू रोक नहीं सके। 

दरअसल, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां रविवार को एक साथ निकलीं। बताया जा रहा है, इस हादसे में 4 पीढ़ियों ने जान गंवाई है। मां और तीन साल के बेटे के शव को एक ही अर्थी पर रखा गया था, जिससे हर ओर चीख-पुकार मची थी।

रामलाल कुमावत परिवार के साथ वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। ये लोग मूल रूप से पाली के भावनगर (गुड़ा एंदला) के रहने वाले थे। जब ये हादसा हुआ, तब रामलाल कुमावत अपने भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) की शादी में शामिल होने परिवार सहित पाली जिले के मणिहारी गांव गए थे। 

20 फरवरी को बंदोली कार्यक्रम में भाग लेने के बाद परिवार रात करीब 2 बजे वैन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर साबित होगा। 21 फरवरी की सुबह गुजरात के ऊंझा- मेहसाणा हाईवे पर उनाव गांव के पास उनकी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

इस हादसे में रामलाल कुमावत (50), उनकी बेटी कोमल (30), बेटा कैलाश (25), मां मथुरा देवी (70), 3 वर्षीय नाती आयुष (कोमल का बेटा) की मौत हो गई। इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनको गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कोमल और उनके तीन साल के बेटे आयुष का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। कोमल के पिता रामलाल, कैलाश (रामलाल के बेटे) और मथुरा देवी (रामलाल की मां) का दूसरी चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top