![]()
कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित गेड़ाबाड़ी-फलका रोड पर ऑयल इंडिया लिमिटेड के पंप स्टेशन संख्या-09 में एक दिवसीय लेवल-3 ऑफ साइट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। पंप स्टेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर अलाकेश डेका ने बताया कि नाहरकटिया-बरौनी पाइपलाइन के माध्यम से क्रूड ऑयल विभिन्न रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाता है। मॉकड्रिल में एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें पाइपलाइन से तेल रिसाव के बाद आग लगने की घटना को दर्शाया गया। आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग अभ्यास के दौरान, सबसे पहले आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग किया गया। जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी और फोम का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, एक मजदूर के घायल होने की स्थिति भी निर्मित की गई। उसे मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की लगभग एक घंटे तक चले इस मॉकड्रिल में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसका लक्ष्य किसी भी संभावित दुर्घटना में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।
Source link