Newswahni

कटिहार में अवैध हथियारों के साथ लोग अरेस्ट सेमापुर हसनगंज और कदवा थाना क्षेत्रों से हुई कार्रवाई एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद…




कटिहार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सेमापुर थाना क्षेत्र से तीन, हसनगंज से एक और कदवा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सेमापुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियारों के साथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सेमापुर थानाध्यक्ष को अवैध हथियार तस्करी में तीन व्यक्तियों के शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल के साथ पावर ग्रिड के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तीनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की तत्परता से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान 21 वर्षीय उमेश कुमार उर्फ भोलू, 19 वर्षीय मो. इरसाद और 19 वर्षीय मंजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, कटिहार के हसनगंज थाना क्षेत्र में भी अवैध हथियार के साथ अमरदीप कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कदवा थाना क्षेत्र से भी एक अन्य अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top