Newswahni

कटिहार एसपी ने कचना थाना का किया इंस्पेक्शन लंबित कांडों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश…




कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने गुरुवार को कचना थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अंचल पुलिस निरीक्षक बारसोई और थानाध्यक्ष भी निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांड अन्वेषण से संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाना में दर्ज कांडों की प्रगति की समीक्षा की और CCTNS, दागी पंजी, मालखाना रजिस्टर, CD पार्ट-2 एवं पार्ट-3 सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए एसपी ने लंबित मामलों की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांडों का निष्पादन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साक्ष्य संकलन, आरोप-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तथा तकनीकी संसाधनों के उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मालखाना के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए जब्त सामानों के उचित संधारण और रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन पर बल दिया गया। आम जनता से व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत दी CCTNS प्रणाली में सभी प्रविष्टियां समय पर और सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अपराध से संबंधित आंकड़ों का सही संकलन और विश्लेषण हो सके। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आम जनता से व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने जोर दिया कि थाना स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के अंत में एसपी ने थाना पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top