Newswahni

औरंगाबाद सड़क दुर्घटना में महिला दरोगा की मौत कोर्ट में केस डायरी जमा कर लौटते समय गाड़ी ने मारी टक्कर कांस्टेबल घायल…




औरंगाबाद में नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पिपरडीह मोड़ के पास कल रातअनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला दारोगा को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला दरोगा जमुई की रहने वाली थी। फिलहाल उसका परिवार पुरुलिया में रहता है। हादसे में महिला दारोगा के साथ रहे कांस्टेबल भीम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला दारोगा को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला दारोगा की पहचान रिंकी कुमारी के रूप में की गई है। वह साल 2020 बैच की दारोगा थी। 3 महीना पहले ही ओबरा से ढ़िबरा ट्रांसफर हुआ था महिला दारोगा रिंकी कुमारी इसके पहले ओबरा थाना में पदस्थापित थी। लगभग तीन महीने पहले उसका ट्रांसफर ढ़िबरा थाना में हुआ था और वही पदस्थापित कांस्टेबल के साथ सुबह ही व्यवहार न्यायालय में एक केस से संबंधित केस डायरी समर्पित करने आई थी। केस डायरी समर्पित करने के बाद विभागीय काम से रुकी हुई थी और कल सुबह उसे पटना जाना था। रात में विश्राम के लिए वह किसी के आवास पर ठहरने जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अम्बरीष राहुल, प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। परिजनों को दी गई है घटना की जानकारी घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई है। शव को सुरक्षित रखा गया है। परिजनों को औरंगाबाद पहुंचने में समय लग सकता है। उनके औरंगाबाद पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पिपरडीह मोड़ के पास 2 महीने में चार लोगों की मौत पिपरडीह मोड़ पर 2 महीने में चार लोगों की मौत हो चुकी है। 5 दिन पहले ही राजद नेता उदय उज्जवल के भाई अजय कुमार यादव की मौत यहां सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसके पहले 1 महीने के अंतराल पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आनंदपुरा गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत स्थल पर सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top