Newswahni

औरंगाबाद में केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा डीएम ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी…




औरंगाबाद में 48 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जा रही है। चौथे दिन शुक्रवार को डीएम अभिलाषा शर्मा ने बारुण प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, सिरिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश-नियंत्रण, वीक्षक की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डीएम अभिलाषा शर्मा ने केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और अन्य कर्मियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। परीक्षार्थियों से भी नकल नहीं करने की अपील की है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी डीएम ने शांतिपूर्ण वातावरण में चल रही परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का सफल और पारदर्शी संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कदाचार की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top