Newswahni

औरंगाबाद में ओवर स्पीकिंग के खिलाफ चलेगा अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आदेश नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई…




औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिले में संचालित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों पर निर्धारित स्पीड लिमिट के अनुपालन की स्थिति, फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण काम, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), पब्लिक अंडर पास (PUP) और व्हीकल अंडर पास (VUP) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर धरातल पर उतारा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। ओवर स्पीकिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गलत पार्किंग और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमों के सख्त अनुपालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। बैठक में आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर विशेष बल दिया गया। स्कूल-कॉलेजों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान, पोस्टर, बैनर, पंपलेट और अन्य माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए वाहनों पर लगाया गया रिफ्लेक्टिंग टेप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top