Newswahni

औरंगाबाद के अलग अलग इलाकों में घंटे तक बिजली कटेगी हरदत्ता और बियाडा ग्रिड से सप्लाई ठप रहेगी ट्री कटिंग मेंटेनेंस का काम…




औरंगाबाद जिले में आज(12 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर बियाडा ग्रिड से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-2) राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शटडाउन के दौरान मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। ग्रिड में मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही जर्जर तार और पोलों की भी मरम्मती की जाएगी। एमजी रोड, न्यू एरिया, चित्तौड़गढ़ नगर, सत्येंद्र नगर मोहल्ला और जसोइया गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी वहीं, कुटुंबा प्रखंडे में हरदत्ता PSS से निकलने वाली सभी फीडरों में 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता प्रिय कंचन निराला ने बताया कि 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लाइन, उपकरणों, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच और मरम्मत की जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top