Newswahni

ईरान इजराइल युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी जेद्दा से स्पेशल फ्लाइट चलाएगी…



US-Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में लाखों भारतीयों अलग-अलग देशों में फंसे हैं, जिन्हें निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गई। इसी सिलसिले में इंडिगो आज (3 मार्च) को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशन राहत उड़ानें संचालित करेगा। इसका मकसद मौजूदा हालात में सऊदी अरब में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्वदेश लाना है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए नियमित उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि इंडिगो आज (3 मार्च) जेद्दा (सऊदी अरब) से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करेगा। ये उड़ानें फंसे यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने एक एडवाइजरी जारी कर बताया कि 3 मार्च को जेद्दा से संचालित हो रही विशेष उड़ानें संचालित जो मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए होंगी। सभी उड़ानें उन यात्रियों के लिए निर्धारित की गई, जिनकी पहले से बुकिंग थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से वे यात्रा नहीं कर पाए। एयरलाइन ने कहा है कि वह फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द घर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, इंडिगो जेद्दा में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के साथ समन्वय कर रहा है, जिससे यात्रियों को सहायता मिल सके।

एयर इंडिया ने मस्कट से उड़ानें फिर शुरू की

वहीं, एयर इंडिया ने भी 3 मार्च से मस्कट (ओमान) से नियमित उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि USA, कनाडा, यूरोप और UK में अपने सभी डेस्टिनेशन के लिए तय ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। हालांकि फिलहाल मिडिल ईस्ट के ऊपर कई एयरस्पेस के लगातार बंद होने के चलते एयर इंडिया ने इस इलाके से आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को टेम्पररी तौर पर 3 मार्च 2026 को रात 12 बजे तक रोक दिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ रहे हालात पर सरकार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी एयरलाइंस को टिकट रिफंड, रीशेड्यूलिंग और सहायता से जुड़े नियमों का पालन करने और यात्रियों को पारदर्शी जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से चेक कर लें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top