Newswahni

आरा सासाराम रेलखंड पर ट्रेन से नीचे गिरी महिला सिर में चोट लगने से गई जान घर से दवा लेने के लिए निकली…




आरा-सासाराम रेलखंड पर ट्रेन से नीचे गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दवा लेने के लिए जा रही थी। मृतका मालती देवी(45) हसन बाजार के कचनथ गांव की रहने वाली थी। घटना पीरो स्टेशन के पास की है। पति प्रभु यादव ने बताया कि मेरी पत्नी घर से आरा जाने के लिए निकली थी। रास्ते में हादसे की शिकार हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक के पास गिरा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पति प्रभु यादव के अलावा दो बेटियां रेणु देवी और चांदनी देवी हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top