Newswahni

आरा में बिछावन दुकान में पटाखे से लगी आग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पाया काबू लाख का…




आरा में रविवार रात पटाखे की चिंगारी से बिछावन दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड की है। पीड़ित दुकानदार की पहचान शिवगंज निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई है। पिछले 30 साल से बिछावन और कपड़ों से जुड़ा व्यवसाय कर रहे हैं। दीपक ने बताया कि हर दिन की तरह रविवार को भी दुकान खोली थी। देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ऊपरी दो फ्लोर में तेज लपटें उठ रही थी और पूरा सामान जल रहा था। दीपक ने आगे कहा कि दुकान में बेडशीट, ब्रांडेड कंबल, मच्छरदानी, तकिया, चादर सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं रखी थीं। होली पर्व को लेकर काफी मात्रा में नया स्टॉक मंगवाया था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दुकान के सामने से एक बारात गुजर रही थी, जिसमें लोग खुशी में पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान तक पहुंची और आग लग गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पाया काबू मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के दरोगा उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी प्रतीत हो रहा है। आग काफी तेजी से फैली। दुकान में कपड़े और ज्वलनशील सामग्री अधिक मात्रा में रखी थी। समय पर दमकल पहुंचने और स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी घटना होने से बचा लिया गया। प्रशासन से मुआवजे की मांग स्थानीय अधिवक्ता अमित कुमार बंटी ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top