
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 फरवरी) से तीन राज्यों के दौरे पर हैं। वह सबसे पहले राजस्थान जाएंगे, जहां करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गुजरात भी जाएंगे। फिर दो दिन के तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे के लिए निकलेंगे। अपने इस दौरान के दौरान प्रधानमंत्री लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।
पीएम मोदी का ये दौरा सुबह से शुरू हो जाएगा। वह सुबह करीब 11:30 बजे अमजेर पहुंचकर यहां 16,680 करोड़ से ज्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लॉन्च, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स अर्बन डेवलपमेंट, पीने के पानी की सप्लाई, सड़क, सिंचाई, एनर्जी, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे खास सेक्टर्स में संबंधित हैं।
सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान की होगी शुरुआत
इस दौरान प्रधानमंत्री 14 साल की लड़कियों के लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन के लिए एक देशव्यापी कैंपेन भी शुरू करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है। यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।
वहीं, रोड कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज 7 सेक्शन में 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में 8-लेन कैरिजवे वगैरह शामिल हैं। वे जोधपुर शहर में 4-लेन एलिवेटेड रोड, बारां जिले में मालबमोरी-मंगरोल-बारां स्टेट हाईवे वगैरह का भी शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी नोनेरा मेजर ड्रिंकिंग वॉटर प्रोजेक्ट के चार पैकेज और परवन अकवाड़ मेजर ड्रिंकिंग वॉटर प्रोजेक्ट के पांच पैकेज का शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) से बिजली निकालने के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वह पांच 220 KV ग्रिड सबस्टेशन और दो 400 KV ग्रिड सबस्टेशन के साथ-साथ उनसे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए युवाओं को 21,800 से ज्यादा अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे।
सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
जानकारी के अनुसार, अजमेर दौरे के पीएम मोदी दोपहर करीब 3:45 बजे गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। वे यहां माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट में पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा। प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत में बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री यहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
पीएम मोदी 28 फरवरी से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे।