Newswahni

अश्लील हरकत मामले में एंबुलेंस कर्मी सहित गिरफ्तार सहरसा सदर अस्पताल में रेप का किया था प्रयास…




सहरसा के सदर अस्पताल में एक युवती के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने शुक्रवार शाम प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 29 जनवरी को सहरसा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की निवासी एक युवती गले में दर्द की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर को दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सदर अस्पताल के एंबुलेंस कर्मी नंद कुमार ने उसे यह कहकर बहला-फुसलाकर ले गया कि सदर अस्पताल के पुराने बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रजिस्ट्रेशन होता है। महिला कर्मियों ने पहुंचकर युवती को बचाया वहां युवती के साथ नन्द कुमार,अंकित कुमार और कृष्ण कुमार नामक दो अन्य युवकों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर अस्पताल के बगल के कमरे में मौजूद महिला कर्मियों ने वहां पहुंचकर युवती को बचाया। इसके बाद युवकों का वीडियो भी बनाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया पीड़िता युवती के आवेदन के आधार पर सहरसा महिला थाना में कांड संख्या 04/26 दर्ज किया गया। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और सूचना संकलन के आधार पर इस मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 46 धमसैनी निवासी नंद कुमार शामिल है, जो सहरसा सदर अस्पताल में एंबुलेंस के एमटी पद पर कार्यरत है। अन्य दो आरोपी नवहट्टा थाना क्षेत्र का निवासी अंकित कुमार और न्यू कॉलोनी, सहरसा सदर थाना का रहने वाला कृष्ण कुमार हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top