Newswahni

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद में जश्न का माहौल ढ़ोल नगाड़ों के साथ आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता पत्नी बोलीं शिव शक्ति से…


Celebrations erupt within AAP after Arvind Kejriwal's release

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद जश्न का माहौल | Image:
X/ANI

दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Scam) मामले में बड़ा फैसला आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी(AAP) में जश्न का माहौल है। ढ़ोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, लड्डू बांटे जा रहें है। कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है।

केजरीवाल के बरी होने के फैसले से परिवार खुशी से झुम उठा है। घर पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया का जोरदार स्वागत हुआ है। दोनों पर फूलों की बारिश की गई। वहीं, पार्टी में भी जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर बधाई देने पहुंच रही है। मिठाई बांटी जा रही है। AAP से इसे बड़ी जीत के रूप में देख रही है।

पत्नी ने गले लगाकर केजरीवाल का स्वागत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार ने उनका स्वागत किया, जब वे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उनके घर पहुंचे। केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने अपने पति को गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों काफी भावुक नजर आए। अब कोर्ट के फैसले पर सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सबका आभार जताया है।

रिहाई पर क्या बोली सुनीता केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। इस दुनिया में कोई कितना भी शक्तिमान हो जाए, मगर ईश्वर की शक्ति से ऊपर नहींं हो सकता। मैं जज साहेब का भी धन्यवाद दूंगी, क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी हिम्मत दिखाई। अरविंद जी ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है। लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने अरविंद जी और उनके साथियों को जेल भेज दिया। मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे।”

शिव शक्ति से ऊपर कोई नहीं-सुनीता केजरीवाल

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, “इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है.” फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आरोपों का कोई आधार नहीं था। कोर्ट का फैसला आने के बाद AAP के कार्यकर्ता दिल्ली से पंजाब तक जश्न मना रहे हैं।

केजरीवाल के वकील विवेक ने क्या कहा?

रिहाई पर अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा, “क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम असली गुनहगार को सज़ा दिलाने के लिए है और यह किसी के खिलाफ गैर-कानूनी आरोप लगाने का ज़रिया नहीं है। CBI द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए सबूतों और बयानों के बाद कोर्ट ने कहा था कि उन्होंने CBI द्वारा पेश किए गए सभी बयानों और सबूतों को देखा है… कोर्ट ने उन्हें (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) यह कहते हुए बरी कर दिया है कि इस मामले में ऐसा कोई आरोप नहीं है जिसे सच माना जा सके।”

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि यह मामला 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा था, जिसे कथित तौर पर हजारों करोड़ के घोटाले के रूप में पेश किया गया था। CBI ने सबसे पहले FIR दर्ज की, जिसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू की। जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया और कई महीनों तक उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया। मामले के तार दक्षिण भारत तक जुड़े बताए गए थे और कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां हुई थीं।
 

यह भी पढ़ें: मेरे उपर कीचड़ उछाला गया…शराब घोटाले में बरी होने पर रो पड़े केजरीवाल



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top