Newswahni

अरवल में पिता पर बेटी से रेप मर्डर का आरोप मां बोली मायके जाने के बाद पति ने की वारदात पुलिस खुदकुशी बता…




अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय लड़की की मां मायके गई हुई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने महिला को फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है और शव को जला दिया गया है। पति ने कहा- बेटी ने खुदकुशी कर ली
सूचना मिलते ही महिला अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंची। वहां उसने पति से बेटी के बारे में पूछा, तो पति ने दावा किया कि बेटी ने खुदकुशी कर ली है। इससे आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और उसे उस स्थान पर ले जाने को कहा, जहां शव जलाने की बात कही जा रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मारपीट के आरोप में महिला के भाई और रिश्तेदारों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर खोजबीन नहीं करने का आरोप
इस पूरे मामले में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि शव जलाने की कथित जगह पर पहुंचने से पहले ही पुलिस कैसे पहुंच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से तो लिया, लेकिन शव की खोजबीन नहीं की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने ऑफ कैमरा बताया कि पुलिस को खुदकुशी से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं। इस तरह, एक ओर जहां मां हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस खुदकुशी की बात कह रही है। किसी पक्ष की ओर FIR नहीं कराई गई
अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं ऑन कैमरा पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं और केवल मामले की जांच जारी होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल यह मामला कई सवालों के घेरे में है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top