Newswahni

अररिया में फरवरी को रोजगार मेला वीं से एमबीए तक के छात्र ले सकते है भाग श्रम भवन के प्रांगण में होगा आयोजित…




अररिया जिले के युवाओं के लिए जिला नियोजनालय अररिया के तत्वावधान में 18 फरवरी को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसमें शामिल होने वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का सीधा मौका मिलेगा। यह मेला संयुक्त श्रम भवन के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया मुफ्त रहेगी। किसी भी तरह का कोई शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। 10वीं से एमबीए तक के छात्र ले सकते है भाग इस जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में 10वीं पास, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, एमबीए और अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त योग्यता वाले युवा भाग ले सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां इस मेले में हिस्सा लेकर सीधे साक्षात्कार लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। मेले में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे मेला स्थल पर या जिला नियोजनालय कार्यालय में ही निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। युवाओं से लाभ उठाने की अपील अभ्यर्थी अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा व रिज्यूमे की दो प्रतियां, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की तीन कॉपियां और सत्यापन के लिए मूल प्रमाण-पत्र (यदि संभव हो) साथ लाएं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी युवाओं से इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह न केवल नौकरी पाने का अवसर है, बल्कि व्यावसायिक मार्गदर्शन के माध्यम से करियर की सही दिशा तय करने का भी मौका प्रदान करेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, अररिया से संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top