![]()
अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी। बिहार के वैभव सूर्यवंशी आज दो भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। 11 रन बनाते ही वैभव भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वैभव ने यूथ वनडे करियर में अब तक 1139 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद के नाम 1149 रन के रिकॉर्ड दर्ज है। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अभी 5वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अबतक वैभव रहे हैं फ्लॉप पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने अबतक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन उम्मीद है कि इस मुकाबले में 14 साल के वैभव एक बेहतरीन पारी खेलेंगे। अबतक वैभव और पाकिस्तान के बीच यूथ वनडे में तीन मैच हुए हैं और वैभव ने 32 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 26 रन रहा है। वैभव के बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ अबतक 2 चौके और 3 छक्के निकले हैं। विराट-सरफराज का तोड़ चुके हैं रिकॉर्ड वहीं, इससे पहले वैभव ने विराट कोहली और सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे विराट के रिकॉर्ड तोड़ने से 3 रन दूर थे। उन्होंने 4 रन बनाने के साथ ही यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सरफराज खान का 1080 रन का रिकॉर्ड तोड़ा है। 50 प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 72 रन बनाए थे। इसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे। 8वें ओवर में वैभव ने यूथ वनडे में एक हजार रन पूरे कर लिए थे। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 13वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अफगानिस्तान के शाहिदुल्लाह कमाल को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अमेरिका के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 10 रन पीछे अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर- 6 स्टेज में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 10 रन से चूक गए। वैभव ने 30 बॉल में 52 रन बनाए। हालांकि, 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस पारी के दौरान वैभव ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव ने यूथ वनडे करियर में अब तक 1087 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल के नाम 1149 रन के रिकॉर्ड दर्ज है। अगर वैभव इस मुकाबले में 10 रन बना लेते हैं तो वे गिल का रिकॉर्ड तोड़कर उनसे आगे निकल जाएंगे। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अभी 6वें स्थान पर हैं। वैभव ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर तीनों मैच जीती है। भारत ने अब तक दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-बी में टॉप पर जगह बनाई है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे विराट के रिकॉर्ड तोड़ने से 3 रन दूर थे। उन्होंने 4 रन बनाने के साथ ही यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ दिया। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 8वें से 7वें नंबर पर आ गए हैं।
Source link